home page

रामनवमी को लेकर कटिहार पुलिस अलर्ट

 | 

कटिहार, 25 मार्च (हि.स.)। रामनवमी के मद्देनजर कटिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विस्तृत निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी और अवांछित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी से लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कटिहार के विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। ड्रोन और जीपीएस की मदद से जुलूस की निगरानी की जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए विशेष कैंप और महिला डीएसपी की तैनाती की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह