कृष्ण रासलीला में पहुंचे श्रद्धालु, मुख्य अतिथियों ने दिप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
बेतिया, 17 मार्च (हि.स.)। जिला स्थित नौतन प्रखंड के गहिरी इंटर कालेज के पास हो रहे शिव शक्ति महायज्ञ में रासलीला देखने को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ हर दिन उमड़ रही है।
प्रतिदिन कार्यक्रम का शुभारंभ दुर से आये समाजसेवियों के द्वारा दिप प्रज्ज्वलित कर किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि राजन सिंह, अप्सरा ज्वेलर्स व प्रिंस ज्वेलर्स बेतिया मालिक भोला कुमार यज्ञ समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण राय सहित अन्य गणमान्य समाजसेवियों द्वारा रंगमंच पर दीप प्रज्वलित कर कृष्ण के बाल लीला व माखन चोरी के दृश्य को दिखाया गया ।जहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं का मन भक्तिमय बना रहा ।
महायज्ञ में लोगो के मन को मोह लिया मेला मे तरह तरह के खेल व झुला आदि का भरपूर आनंद लोगों ने लिया।इस दौरान उत्तर तेल्हुआ के भूतपूर्व मुखिया बाबूलाल यादव, दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के भूतपूर्व सरपंच अवध सहनी महायज्ञ के उपाध्यक्ष दीनेश प्रसाद कुशवाहा उत्तर तेल्हुआ के मुखिया संत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

