home page

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा किया गया राजभवन मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

 | 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा किया गया राजभवन मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा किया गया राजभवन मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग


पटना, 08 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शहीद स्मारक से राजभवन तक निकले मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया।

मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बहाल नहीं हो सकता। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना ही होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। वोट चोरों को गद्दी से हटाकर ही दम लेंगे। जनता के वोट पर किसी को डाका डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

राजेश राम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठने से लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा हम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज दबने वाली नहीं है। देशद्रोहियों और गद्दारों के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकने वाली नहीं है।

मार्च में अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डॉ शकील अहमद खान, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा समीर कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन डा अजय कुमार पासवान, विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विजय शंकर दूबे, बंटी चौधरी, इजहारूल हुसैन, मुन्ना तिवारी, ऋषि मिश्रा, आनन्द शंकर, मीडिया संयोजक असितनाथ तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, पंकज यादव, मिन्नत रहमानी, ज्ञान रंजन, डा संजय यादव, डा कुमारी सोनी, कमल कमलेश, वैद्यनाथ शर्मा, कुमार आशीष, प्रेमचन्द सिंह, अफरोज खान, अमित कुमार, उमैर खान, सुधीर शर्मा , शशि भूषण पंडित, मंजीत आनन्द साहू, शशांत शेखर, मुकुल यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, रीता सिंह, हसीब अनवर, विनीता भगत, उदय शंकर पटेल, नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी, ,निधि पाण्डेय, पूनम यादव, कुमारी अनिता, मेनका कुमारी, रोहित कुमार पासवान, असदुल्लाह, आशुतोष शर्मा, चंदन सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकि , राहुल भारद्वाज, दुर्गा प्रसाद अबरार रजा, डा परवेज, शिवम राज, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त