home page

राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला में मिलेगी योजनाओं और ऋण की जानकारी

 | 
राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला में मिलेगी योजनाओं और ऋण की जानकारी


सुपौल, 07 अगस्त (हि.स.)। राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से सोलर मेला सह सोलर लोन मेला आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों तक सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मेले में सोलर पैनल की स्थापना, सरकारी अनुदान, बैंक ऋण और अन्य सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक उपभोक्ताओं को मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे आसानी से सौर ऊर्जा प्रणाली अपनाने की प्रक्रिया समझ सकें। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों, बैंकों और सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, लागत, उपलब्ध अनुदान तथा ऋण संबंधी जानकारी लोगों को देंगे।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जेई कृष्ण कुमार यादव ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और सौर ऊर्जा अपनाने का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली खर्च कम करने का भी प्रभावी माध्यम है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र