home page

पूर्णिया पुलिस बरामद की चोरी के वाहन व मोबाइल , कई आरोपित गिरफ्तार

 | 
पूर्णिया पुलिस बरामद की चोरी के वाहन व मोबाइल , कई आरोपित गिरफ्तार


पूर्णिया, 12 अप्रैल (हि.स.)। पूर्णिया जिले में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जलालगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद करते हुए तीन आरोपिताेें अजय शर्मा, सुमन कुमार और अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया है। ये सभी जलालगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इधर भट्ठा बाजार टीओपी (सहायक खजांची थाना) क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ एक आरोपी मो. अरमान को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपी रानीपतरा थाना क्षेत्र का निवासी है।

इसी तरह मरंगा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद करते हुए दो आरोपियों मो. अफताब और मो. शब्बीर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मरंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की यह कार्रवाई 11 अप्रैल को की गई

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह