home page

दो आपदा पीड़ित परिवारों को मंत्री ने दिया अनुदान राशि

 | 
दो आपदा पीड़ित परिवारों को मंत्री ने दिया अनुदान राशि


नालंदा, बिहारशरीफ 22 फ़रवरी (हि.स.)। नालंदा जिले के नूरसराय पंचायत भवन कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने आज रविवार को आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत दो पीड़ित परिवार प्रहलाद नगर निवासी सरिता देवी व अजनौरा निवासी कमला देवी को चार चार लाख का चेक प्रदान किया।

मंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने पर आपदा पीड़ित परिवारों को पहला हक है। राज्य सरकार आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि पीड़ित परिवार को देकर सहायता प्रदान कर रही है। मंत्री ने आपदा में हुई मृत्यु पर दुःखप्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सहायता अनुदान की राशि से परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए बिहार सरकार कृत संकल्पित है।राज्य में स्वास्थ्य,सड़क,पुल, पुलिया,शिक्षा,कृषि सहित तमाम विभागों में विकास कार्य हो रहा है। मौके पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार, ग्रामीण विकास अधिकारी नीतीश कुमार पाठक,राजस्व अधिकारी देव कुमार,सीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे