सामाजिक सुरक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए मजदूर
भागलपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड कानून लागू किए जाने के खिलाफ ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) से जुड़े मजदूरों ने गुरुवार को काला दिवस मनाया।
मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान को तेज करते हुए जगदीशपुर, नाथनगर और शहकुंड प्रखंड के कई गांवों में मजदूरों ने एकजुट होकर मोदी सरकार का विरोध किया। ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने जगदीशपुर प्रखंड के मोहद्दीपुर में मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के लिए खतरा है।
लेबर कोड लागू कर सरकार ने मजदूरों के सारे अधीकार छीन लिए। सरकार सिर्फ अपने कॉरपोरेट–पूंजीपति आकाओं के लिए काम करती है। महंगाई और बेरोजगारी से मेहनतकश पहले ही काफी परेशान है। लेबर कोड को लागू कर अब सरकार मजदूरों के मामूली सामाजिक सुरक्षा को भी खत्म कर देने पर उतारु है। सरकार की इस एकतरफा और मजदूर विरोधी उकसावेपूर्ण कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम में बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन की कारी देवी, गीता देवी, मीना देवी, केली देवी, अंकित राज, बबीता देवी, सजनी देवी, अनीता देवी, कैलाश शर्मा, जनार्दन ठाकुर, रुपा कुमारी, खुशबू कुमारी, बिहारी साह, रंजीत मंडल, मुनेशवर राय, बबलू मंडल, सीता देवी, बूधो देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मजदूर शामिल हुए। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

