home page

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चोरी के 2 मोटर और बाइक सहित 4 गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिले के डंडखोरा थाना पुलिस ने मोटर चोरी कांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के 2 पानी मोटर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष को 29 अप्रैल पीड़ित मो० सामिद, उम्र 58 वर्ष, निवासी पनसेरवा, थाना डंडखोरा ने लिखित आवेदन देकर बताया कि 28 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेत से पानी का मोटर चुरा लिया। इस संबंध में डंडखोरा थाना कांड संख्या-60/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के दौरान थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि चार व्यक्ति दो साइकिल पर दो पानी मोटर लादकर ग्राम बोरनी की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ ग्राम बोरनी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर चारों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान 1. हिमांशु कुमार, पिता स्व० गुणानंद महतो, 2. कपिल पासवान, पिता मंगल पासवान, दोनों निवासी बोरनी तथा 3. मुन्ना कुमार महतो, पिता स्व० सत्यनारायण महतो, 4. मनीष कुमार, पिता खगेश्वर महतो, दोनों निवासी पनसेरवा, थाना डंडखोरा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के दो पानी मोटर एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह