home page

सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज रिसर्च कमिटी के सदस्य बने चैनपुर निवासी प्रो पंकज कुमार मिश्र

 | 
सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज रिसर्च कमिटी के सदस्य बने चैनपुर निवासी प्रो पंकज कुमार मिश्र


सहरसा, 20 अगस्त (हि.स.)। बिहार में सहरसा जिले के

प्रो पंकज कुमार मिश्र सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज के रिसर्च कमिटी के सदस्य नियुक्त हुए हैं। वर्ष 2023- 24 में दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्तमान केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अनुशंसा पर प्रारंभ किए हिन्दू अध्ययन केंद्र एक अपने तरह का आज के संदर्भ में एक विशेष शैक्षणिक प्रयोग है।

देश ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में शुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज में प्रो मिश्र बतौर शोध समिति के सदस्य की नियुक्ति डिप्टी रजिस्टर ( स्थापना) के आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ हुआ है।मूलतः चैनपुर ग्राम निवासी और बहुचर्चित महाविद्यालय सेंट स्टीफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में विगत 4 दशकों से अध्ययन और अध्यापनरत हैं। 15 से अधिक पुस्तकों के लेखक, 100 से अधिक शोध पत्र जो देश और विदेशों में विभिन्न सेमिनार में प्रस्तुत किए गए है और प्रकाशित हैं।

समकालीन संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा के मूर्धन्य विद्वान प्रो पंकज कुमार मिश्र इसके अलावे 500 से अधिक व्याख्यान, संस्कृत और हिंदी में दे चुके हैं, आकाशवाणी और दूरदर्शन में संस्कृत प्रभाग के महत्वपूर्ण स्वर भी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का संस्कृत अनुवाद इनके ही द्वारा और इनके ही स्वर में आकाशवाणी के सभी केंद्रों से प्रसारित किया जाता है। सहरसा से असीम प्रेम के कारण प्रत्येक वर्ष श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव, महिषी के राष्ट्रीय सेमिनार में प्रो पंकज का सहभागी होना एक बड़ी उपलब्धि रही है इस क्षेत्र के लोगों के लिए। महिषी सहित आसपास के लोगों ने प्रो पंकज कुमार मिश्र की इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने के शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार