home page

प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी की लिखित पुस्तक 'भारत के कर्णधार 'का हुआ लोकार्पण

 | 
प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी की लिखित पुस्तक 'भारत के कर्णधार 'का हुआ लोकार्पण


प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी की लिखित पुस्तक 'भारत के कर्णधार 'का हुआ लोकार्पण


पश्चिम चंपारण(बगहा),15फरवरी(हि.स.)।प्रखंड बगहा दो के सभागार में प्रो अरविन्द नाथ तिवारी की लिखित पुस्तक भारत के कर्णधार का रविवार को विमोचन किया गया।

नगर के साहित्यकार डाॅ. रविकेश मिश्र, इकोनॉमी इंडिया पत्रिका के सम्पादक मनोहर मनोज, बगहा 2 पीएचसी प्रभारी डा.केबीएन सिंह,पत्रकार महावीर अग्रवाल द्वारा पुस्तक का लोकार्पण और विमोचन किया गया।

विमोचन सत्र को सम्बोधित करते हुए साहित्यकार डाॅ. रविकेश मिश्र ने कहा की प्रो. तिवारी ने अपनी लिखित पुस्तक में उन सभी विन्दुओं का वर्णन किया है, जिन लोगों ने भारत के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। पूर्व से लेकर अभी तक के उन सभी राजनेताओं की चर्चा है,जिनके द्वारा संविधान के निर्माण से लेकर अब तक के भारत विकास की गाथा मौजूद है।

सम्पादक मनोहर मनोज ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा की कुछ ऐसे मुद्दे भी प्रो. तिवारी द्वारा प्रस्तुत किये गये हैं। जिसकी जानकारी बहुत कम।लोगों को है। एक छोटे से कस्बे में रहकर प्रो. तिवारी ने इस किताब के जरिये जिस मुकाम को हासिल किया है। वह अपने आप मे काबिले तारीफ है।

प्रो. तिवारी ने सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। आये हुएअतिथियों का आभार प्रकट करते हुए श्री तिवारी ने सभी का हृदय से धन्यवाद दियी। मौके पर साहित्यकार अविनाश पाण्डेय, डा. रणवीर सिंह, रमेश मिश्र आदि लोग मौंजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी