home page

मंडल कारा की सुरक्षा पर उठा सवाल,चोरी के आरोप में बंद कैदी दीवाल फांदकर भागा

 | 
मंडल कारा की सुरक्षा पर उठा सवाल,चोरी के आरोप में बंद कैदी दीवाल फांदकर भागा


अररिया 04 अक्टूबर(हि.स.)।

अररिया मंडल कारा से चोरी के आरोप में बंद एक कैदी फरार हो गया। शनिवार शाम को कैदियों की गिनती के दौरान एक कैदी कम मिलने पर जेल में हड़कंप मच गया।

जेल प्रशासन ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला है।

जेल अधीक्षक सुजीत झा ने बताया कि यह कैदी 26 सितंबर को बथनाहा थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में जेल आया था।घटना की जानकारी आरएस थाना पुलिस को दी गई है, जो जांच में जुटी है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कैदी जेल की छत तक पहुंचा और पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरकर भागा।हालांकि, वह किस रास्ते से बाहर निकला, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। अधीक्षक झा ने लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही। फरार कैदी को पकड़ने पुलिस टीम लगाई गई है।

इधर, अररिया आरएस थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश के साथ-साथ उसके जेल से निकलने के संभावित रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर