home page

प्रधानमंत्री मातृ वंदना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य के लिए विशेष कैंप आयोजित

 | 
प्रधानमंत्री मातृ वंदना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य के लिए विशेष कैंप आयोजित


कटिहार, 22 जुलाई (हि.स.)। समाहरणालय सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) के अंतर्गत योग्य लाभुकों के शत-प्रतिशत पंजीकरण, लंबित आवेदनों के निष्पादन और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

पूर्व में आयोजित जिला समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मनिहारी, बरारी, मनसाही व बारसोई तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत अमदाबाद, बारसोई, आजमनगर व बरारी परियोजनाओं की प्रगति असंतोषजनक पाई गई थी। इसके मद्देनजर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO), महिला पर्यवेक्षिकाओं, डाटा एंट्री ऑपरेटरों और प्रखंड समन्वयकों को कैंप में उपस्थित रहकर योजनाओं से संबंधित त्रुटियों का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया गया था।

विशेष कैंप के दौरान दिनभर कर्मियों द्वारा पात्र लाभुकों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन पंजीकरण, लंबित आवेदनों का निष्पादन और तकनीकी सुधार का कार्य किया गया. जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभुक इन योजनाओं से वंचित न रहे तथा सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस विशेष कैंप का सतत अनुश्रवण जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS), जिला मिशन समन्वयक (DHEW) और जेंडर स्पेशलिस्ट (DHEW) द्वारा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह