home page

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत

 | 
बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत


भागलपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। महानगर जद (यू) कार्यालय नया बाजार भागलपुर में सोमवार को बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। महानगर जद(यू) के जिलाध्यक्ष संजय साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जद(यू) के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा, महबूब आलम, दीपक चौहान, भागलपुर नगर प्रवक्ता राहुल सिंह, सागर हरि, निर्मल पासवान, परवेज खान, अमित आर्यन, मोहम्मद जावेद इकबाल, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, सेक्टर अध्यक्ष सुबोध शर्मा, डब्लू शाह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकसभा में आयोजित छात्र संसद में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र जद(यू) टी.एन.बी. कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष नौशाद करीम को सम्मानित किया गया। उपस्थित नेताओं ने उनकी उपलब्धि को भागलपुर के छात्र समुदाय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रहलाद सरकार ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों और जरूरतमंदों तक खाद्यान्न की पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनवितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संजय साह ने कहा कि भागलपुर महानगर जद(यू) संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज प्रहलाद सरकार और महादेव मंडल का स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। पार्टी युवा शक्ति को नेतृत्व में उचित अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। राकेश कुमार ओझा ने कहा कि जद(यू) हमेशा संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देता रहा है। आज का कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर