home page

सारण में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तैयारी शुरू

 | 
सारण में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तैयारी शुरू


सारण में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तैयारी शुरू


सारण में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तैयारी शुरू


सारण, 05 मई (हि.स.)। मानसून के आगमन से पूर्व बाढ़ की किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले के 10 संवेदनशील स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को पुराने अनुभवों के आधार पर संवेदनशील बिंदुओं को चिन्हित करने और तटबंधों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से अति संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन सर्वे का उपयोग किया जा रहा है। सभी बाढ़ निरोधी कार्यों को 15 जून तक और सामग्रियों के भंडारण को 1 जून तक पूर्ण करने की समय सीमा तय की गई है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु मकेर और सोनपुर में अस्थाई कैंप कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही आश्रय स्थलों, कम्युनिटी किचन और पशु चारे के लिए आपूर्तिकर्ताओं का चयन कर लिया गया है। पशुपालन विभाग के पास 44 प्रकार की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग को पुल-पुलियों के वेंट्स की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि जल निकासी बाधित न हो।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि एसडीओ और सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार