home page

अमावस्या पर बूढ़ी काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

 | 
अमावस्या पर बूढ़ी काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना


किशनगंज, 12 अगस्त (हि.स.)।अमावस्या के अवसर पर बुधवार को शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित खगड़ा ढेकाबिंजा, रूईधासा कालीतला, डुमरिया और रोलबाग स्थित विभिन्न काली मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

पूजा को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पुरोहित मलय मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मां काली के साथ मां शारदे, भगवान शिव और बजरंगबली की भी पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

मंदिर कमेटी के सचिव ने बताया कि प्रत्येक माह अमावस्या के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में साधन दास, मनोज मजूमदार, निखिल पाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इधर, खगड़ा ढेकाबिंजा और रूईधासा कालीतला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती ने विधिवत पूजा कराई। खगड़ा मंदिर में पुरोहित सन्नी झा ने मां काली की पूजा-अर्चना कराई।

डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती ने विधि-विधान से माता की पूजा कराई। रोलबाग में भी अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह