home page

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

 | 
बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन


पूर्वी चंपारण,24 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष पर मंगलवार को बंजरिया थाना परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन सोसाइटी की कार्यकारी अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (लोक शिकायत)पूर्वी चम्पारण एवं थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात शिविर का शुभारंभ थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा रक्तदान कर किया गया। रक्तदान करने वालों में थानाध्यक्ष अमित सिंह के अतिरिक्त पत्रकार आनंद कुमार, निखिल कुमार, पंकज कुमार (सब इंस्पेक्टर), अखिलेश यादव, उपेन्द्र ठाकुर, पियूष कश्यप, शंभू शरण, अजय कुमार सहित कुल 25 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।इस अवसर पर पूजा किन्नर ने भी रक्तदान कर एवं अन्य लोगों से रक्तदान हेतु अपील की। अंत में सोसाइटी की कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा रक्तदान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पत्रकारों को इस मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया तथा जिला वासियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करें।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से कोई कमजोरी या दिक्कत नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।यह शिविर पुलिस व आमजनो के बीच आपसी सामजस्य को मजबूत करने के साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार