home page

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 59 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे

 | 
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 59 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे


बक्सर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद किए गए 59 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से पुलिस ने 59 मोबाइल फोन बरामद किए।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने बक्सर पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बक्सर पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि तकनीकी माध्यमों से उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra