home page

किशनगंज में 40 गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक बरामद

 | 
किशनगंज में 40 गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक बरामद


किशनगंज, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के दौरान 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। 19 से 25 अक्टूबर 2026 तक चले अभियान में मादक पदार्थ, शराब, पशु तस्करी और वाहन जांच के दौरान कई सामान जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई।मंगलवार को जारी पुलिस की साप्ताहिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के दौरान 50.35 ग्राम स्मैक, हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपये बताया गया है। इसके अलावा 438.6 लीटर विदेशी शराब और 34 लीटर देसी शराब जब्त की गई। 240 लीटर जावा विनष्ट किया गया। पुलिस ने आठ मवेशी, तीन मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों से 3 लाख 79 हजार रुपये शमन राशि वसूली गई। अभियान में दो ट्रक एवं ट्रैक्टर, दो पिकअप, एक हेल्टी मशीन और एक वजन मशीन भी जब्त की गई। इसके अतिरिक्त 100 पीस अनानास और आठ मीटर पीवीएल तार बरामद किए गए। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के दौरान एल्युमिनियम के बर्तन, बाल्टी, कढ़ाई, गिलास, जग, लोटा और हांडी समेत अन्य घरेलू सामान जब्त किए।इसके अलावा लकड़ी की चौकी, टेबल, गेट, प्लास्टिक की कुर्सियां, थाली, बाल्टी, प्लेट, प्लाई का पल्ला, सिल-बट्टा और पंखे भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर रोक और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह