home page

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बक्सर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 12 जुलाई को कई मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री

 | 

बक्सर, 11 जुलाई (हि.स.)।

केंद्रीय सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र 12 जुलाई 2026 को सुबह 4:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बक्सर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक या आंशिक प्रतिबंध रहेगा। गोलंबर, बाईपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, स्टेशन चौक, अंबेडकर चौक एवं स्कमिनी माता मंदिर क्षेत्र में यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैक्टर, बस, पिकअप एवं अन्य बड़े वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि दोपहिया वाहनों के लिए किला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय पर घर से निकलने, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से टिकट साथ रखने तथा आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग नहीं करने की अपील की है। 12 जुलाई को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra