home page

दरियापुर विवादित वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 | 
दरियापुर विवादित वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


सारण, 13 मई (हि.स.)। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालो के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दरियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवादित वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बीते कल यानी 12 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें एक युवक देवी-देवताओं के चित्रों को फाड़कर जलाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। मामला संज्ञान में आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में दरियापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

स्थानीय सत्यापन के आधार पर अभियुक्त की पहचान अकबरपुर सीतलपुर निवासी राहुल जाटव पिता अर्जुन राम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में दरियापुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 299 और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज की है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी कर सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक या धार्मिक उन्माद फैलाने वाली सामग्री साझा न करें।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सामाजिक समरसता को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कठोर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार