दरियापुर के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
| Aug 8, 2026, 18:23 IST
सारण, 08 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दरियापुर थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बलात्कार मामले के नामजद फरार आरोपित गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपित गोलू कुमार मठककरा दरियापुर का निवासी है। वह दरियापुर थाना कांड संख्या 557/25 में धारा 376, 323 और 420 के तहत नामजद आरोपित है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस फिलहाल आरोपित के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

