home page

पटना नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त सभी तीनों मांग पर बनी सहमति

 | 

पटना, 06 अगस्त (हि.स.)। राजधानी पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। नगर निगम ने सफाईकर्मियों की तीनों अहम मांगों को एकमत से मंजूरी दे दी , जिससे सफाईकर्मियों की नाराजगी खत्म हो गई है।

सीता साहू ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि पटना नगर निगम हमेशा से सफाईकर्मियों के हितों और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। निगम स्तर पर जिन मांगों का समाधान संभव है, उन पर कार्रवाई की जाएगी और अन्य मांगों को सरकार के समक्ष भेजकर आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया जाएगा।

पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बातचीत में कहा कि नगर निकाई में काम करने वाले सफाईकर्मी और आउटसोर्सकर्मी सभी के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध है। दैनिक कर्मचारियों के समेकित वेतनमान को बदला जाएगा। उन्हें पर्मानेंट की तरह छुट्टी से लेकर ग्रेच्युटी तक की सारी सुविधाएं मिलेंगी. उन्हें बोनस भी दिया जाएगा।

नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारियों का धन्यवाद, जिन्होंने हम पर विश्वास किया. जो हमारे शहर को काम करते है, उनके लिए जो भी हमें निर्णय लेने होंगे, वो हम करेंगे. कई निर्णय पर सहमति दी गई है. कुछ के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया गया है. कुछ निर्णय ऐसे है, जिनके लिए हमें राज्यमंत्री परिषद की स्वीकृति जरूरी होगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें तीन मांगों पर सहमती बनीं। सीता साहू ने बताया था कि सभी 3 मांगों की स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही थीं कि जल्द ही सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म हो जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी