home page

बिहपुर के सभी 316 बूथों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम

 | 
बिहपुर के सभी 316 बूथों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम


भागलपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि बिहपुर क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में लोगों ने यह कार्यकम सुना। वहीं बिहपुर विस विधायक ई.शैलेंद्र ने खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में बूथ संख्या 225 पर बूथ अध्यक्ष रामविलाश कुमार की अध्यक्षता और मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

विधायक ने कहा कि हर बार की तरह यह संस्करण भी प्रेरणादायक संवाद और विचारों के साथ विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता को समर्पित रहा।

विधायक ई.शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट को भारत की तकनीकी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता और नवाचारों को विश्व पटल पर उभरती शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही अंगदान जैसे मानवीय विषय का उल्लेख कर समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। उन्होंने तकनीक, स्वास्थ्य, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को “सशक्त भारत” के आधार स्तंभ के रूप में रेखांकित किया।

ईं.शैलेंद्र ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहपुर क्षेत्र में ‘मन की बात’ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय सहभागी बने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर