home page

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

 | 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात


अररिया 26 जुलाई(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के समग्र विकास और जन भागीदारी की अभिव्यक्ति भी कराता है।

उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कही। भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, नगर उपाध्यक्ष शिवराम शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी अरुण निराला,बूथ अध्यक्ष मुरारी लाल साह, अनुपम कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु कुमार,विपिन जयसवाल,आयुष कुमार आदि कार्यकर्ताओ संग मन की बात कार्यक्रम के 136वें कड़ी को बूथ संख्या 169-70 में रेडियो पर श्रवण किया गया।

भाजपा नेता ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने मन की बात में भारत की रक्षा क्षमता, इनोवेशन और सामूहिक प्रयासों को रेखांकित करते हुए देश के युवाओं की सराहना की और कहा कि साइंस ओलम्पियाड में हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे है।

भाजपा नेता श्री कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने बताया कि अपने संबोधन में पीएम ने कारगिल विजय दिवस को याद करते हुए जहां कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। वही कैच फॉर रेन, स्पेश सेक्टर अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा प्लास्टिक मुक्त भारत और खादी जैसे कई अहम विषयों पर बात की।

उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया और गुरु पूर्णिमा स्वतंत्रता दिवस का जिक्र करते हुए जहां हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।वही नागरिकों को माई गोव के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का भी आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर