एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण
अररिया 15 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज के मध्य विद्यालय घीवहा परिसर में बुधवार को एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने की। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मां के सम्मान का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम में शिक्षक सचिन कुमार रजक, प्रभात कुमार प्रवीण, विजय कुमार, मो. अरमान, राकेश कुमार, अनुपम ऋषिदेव एवं रंजन ऋषिदेव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

