जनसहयोग से शांतिपूर्ण कराई जाएगी रामनवमीः अमित अनुराग
नवादा, 25 मार्च (हि.स.)।नवादा जिले के कौआकोल थाना परिसर में बुधवार को सदर एसडीओ अमित अनुराग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी पूजा शोभा यात्रा से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में रामनवमीं शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा सम्पन्न करेंगे। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सहयोग करने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा की पूरी तैयारी पहले से कर लें ताकि रूट के अनुसार सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने शोभा यात्रा समिति से कहा कि अपने वॉलिंटियर पर्याप्त संख्या में तैनात रखेंगे एवं पुलिस व प्रशासन को सहयोग करते हुए शोभा यात्रा संपन्न करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में शोभा यात्रा के सदस्यों के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दिया गया की 01 अप्रैल को 10 बजे दिन से शोभा यात्रा गायत्री प्रोजेक्ट स्कूल जोरावरडीह से निकाली जाएगी, जोगाचक, कौआकोल बाजार, दुर्गामण्डप से थाना रोड होते हुए रानीबाजार सूर्य मंदिर तक जायेगी। पुनः बिझो मार्ग से जेपी चौक होते हुए गायत्री मन्दिर तक समापन होगी।
मौके पर बैठक में बीडीओ डॉ० अखिलेश कुमार,थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, डॉ चन्द्रिका प्रसाद, मुकुल सिंह, गोपाल रजक, राहुल शुक्ला, देवराज, सूरज साव, राजीव कुमार, सुभाष लाल, युगल किशोर लाल, अभिमन्यु कुमार, बालमुकुंद सिंह आदि मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

