home page

पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला मौके पर हुई मौत

 | 

बेतिया, 04 मई (हि.स.)। पश्चिमी चंपारण जिला के शनिचरी में एक पिकअप वैन ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया है, जिससे बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई है । घटना सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के बांसोपट्टी गांव की बताई जा रही है। मृत बच्चे की पहचान थाना क्षेत्र के बकुचिया गांव स्थित वार्ड संख्या सात निवासी इजहार अंसारी का 6 वर्षीय पुत्र हजरत अली के रूप में हुई है ।

जानकारी के अनुसार इजहार अंसारी अपनी पत्नी नुरेसा खातून के साथ बाइक से अपने पुत्र हजरत अली का इलाज कराने के लिए थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी किसी निजी क्लीनिक में जा रहे थे हजरत के सर में दर्द था । जैसे ही वह शनिचरी हरपुरवा मुख्य मार्ग में बासोपट्टी गांव में पहुंचे उसी दौरान शनिचरी के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पहले उनके बाइक मे ठोकर मार दिया, जिससे तीनों बाइक से नीचे गिर गए। उसके बाद पिकअप वैन ने भागने के प्रयास में बच्चे के सर को कुचल दिया और पिकअप वैन को छोड़कर मौके से फरार हो गया । इस घटना को देख मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और जमकर हंगामा किया तत्पश्चात मृत बच्चे को और पिकअप वैन को खींचकर अपने गांव बकुचिया ले गए ।

ग्रामीणों के द्वारा दिए गए सूचना पर पहले 112 की मोबाइल पुलिस टीम पहुंची उसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया। साथ ही पिकअप वैन को जप्त कर थाने ले गई । घटना में मृत हजरत अली के माता-पिता भी जख्मी हो गए उनका इलाज स्थानीय योगापट्टी सीएचसी में कराया गया वे दोनों खतरे से बाहर है ।

थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया है मृत बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पिकअप वैन चालक की पहचान करने में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक