home page

पटना- पूर्णिया रात्रिकालीन ट्रेन का शीघ्र होगा परिचालन : डीआरएम

 | 
पटना- पूर्णिया रात्रिकालीन ट्रेन का शीघ्र होगा परिचालन : डीआरएम


सहरसा, 27 जून (हि.स.)।

समस्तीपुर डिवीजन के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हाल में हुई संसदीय समिति की बैठक में सभी सांसदों ने अपनी क्षेत्र के रेल नेटवर्किंग से जुड़ी समस्या और नई योजनाओं को सामने रखा।जिसे जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सहरसा- लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना पर डिवीजन और जोनल स्तर पर सकारात्मक पक्ष के साथ रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास है जिसे जल्द ही वित्त विभाग और नीति आयोग के पास भेजा जाएगा।आशा है कि शीघ्र ही नई रेल लाइन को हरी झंडी मिल सकती है।

समस्तीपुर रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सहरसा जंक्शन पहुंचे थे। इस दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ यात्री सुविधाओं और नई परियोजनाओं को लेकर विचार विमर्श कर बैठक किया। इससे पूर्व डीआरएम ने सहरसा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया के अलावा नई परियोजना यार्ड का निरीक्षण किया।

डीआरएम ने सहरसा जंक्शन पहुंचने के बाद यार्ड रिमॉडलिंग निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान इससे संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य को लेकर बैठक मे उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि संसदीय समिति की बैठक में क्षेत्र के सांसद ने सहरसा मानसी मधेपुरा मुरलीगंज पूर्णिया कोर्ट सहरसा से सरायगढ़ सहित अन्य रेल खंडों से संबंधित सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने और नई योजनाओं पर कार्य के लिए संसदीय समिति की बैठक में मांग उठाई है। जिसे रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जा रहा है। सभी क्षेत्र के सांसदों ने अपने क्षेत्र से संबंधित रेल विकास को लेकर जो भी मांग रखी है जल्द ही रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलेगी।

डीआरएम मिश्र ने कहा कि सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मधेपुरा, बनमनखी, सुपौल एवं सलोना में अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार हैं। एक साथ सभी स्टेशन का उद्घाटन होना है जल्द ही रेलवे बोर्ड से उद्घाटन के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।

सहरसा जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने कहा कि पटना से कोशी क्षेत्र के लिए रात्रि कालीन ट्रेन चलाने की मांग काफी जोर पकड़ ली है। ट्रेन चलाने को लेकर काफी मांग उठ रही है। पाटलिपुत्र से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट तक जल्द ही रात्रि कालीन ट्रेन मिलेगी। संसदीय समिति की बैठक में भी क्षेत्र के सांसद ने रात्रि कालीन ट्रेन को लेकर मांग कर चुके है। इसके अलावा सहरसा मानसी दोहरीकरण को लेकर जल्द ही रेलवे बोर्ड वित्तीय अनुमति देगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार