home page

कटिहार में शुक्रवार को मनाया जाएगा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

 | 
कटिहार में शुक्रवार को मनाया जाएगा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'


कटिहार, 13 अगस्त (हि.स.)। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार कटिहार जिला प्रशासन द्वारा कल यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। विकास भवन के सभागार (ऊपरी तल) में अपराह्न 05:00 बजे से आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में कटिहार के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य अति विशिष्ट व्यक्ति और गणमान्य लोग सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, विभाजन के पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन, संगोष्ठी और विकास भवन सभागार में कार्यक्रम के पश्चात कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभाजन की मानवीय पीड़ा और मूल्यों को याद दिलाना तथा समाज में शांति, एकता और मेल-मिलाप के मूल्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था के पुख्ता संधारण के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक आदेश निर्गत किए जा चुके हैं, जिसके तहत जिला कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह