home page

हरित और सुरक्षित परिचालन के लिए ऑक्सी-हाइड्रोजन ईंधन गैस जनरेटर ने शुरू किया काम

 | 
हरित और सुरक्षित परिचालन के लिए ऑक्सी-हाइड्रोजन ईंधन गैस जनरेटर ने शुरू किया काम


भागलपुर, 07 मई (हि.स.)। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक प्रथाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मालदा मंडल के अंतर्गत जमालपुर लोको शेड ने मालदा के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में तथा जमालपुर के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) कृष्ण कुमार दास के नेतृत्व में एक ऑन-साइट ऑक्सी-हाइड्रोजन ईंधन गैस जनरेटर को सफलतापूर्वक स्थापित और चालू किया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को मालदा मंडल के पीआरओ ने दी।

उन्होंने बताया कि यह नव-स्थापित प्रणाली 100 मिमी तक की मोटाई वाली माइल्ड स्टील प्लेटों की ऑक्सी-कटिंग के लिए शुरू की गई है, जिसमें 'डिज़ॉल्व्ड एसिटिलीन' गैस के उपयोग की आवश्यकता नहीं होती। यह जनरेटर जल के इलेक्ट्रोलिसिस (विद्युत-अपघटन) के माध्यम से हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है और बेहतर परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें एक 'फ्लैश बैक अरेस्टर' भी लगा है। यह पहल एसिटिलीन गैस पर निर्भरता को समाप्त करती है और डीए सिलेंडरों के संग्रह, परिवहन तथा भंडारण की आवश्यकता को भी खत्म कर देती है, जिससे परिचालन अधिक सुरक्षित और कुशल बन जाता है। यह प्रणाली कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी योगदान देती है और परिचालन लागत को भी घटाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर