छपरा में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मौना स्थित स्कूल के सभागार में सोमवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के सारण विभाग सेवा प्रमुख अवध किशोर मिश्र ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ. राजू प्रसाद, विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश गुप्त, विजय कुमार सिंह, प्रेम और पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों व प्रबुद्ध नागरिकों को राष्ट्र प्रथम, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, सामाजिक समरसता, मातृभाषा सम्मान और नशामुक्त जीवन जैसे 10 प्रमुख संकल्पों की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

