home page

विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

 | 
विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन


नालंदा, बिहारशरीफ 23 फ़रवरी (हि.स.)। नालंदा जिले के राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय में आज सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माैके पर बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी भी लगायी।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं, इन्हें बेहतर शिक्षा देना हम सभी का दायित्व बनता है।विद्यालय के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने कहा कि विद्यालय अपने लक्ष्यों अनुसार अग्रसर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में और बेहतर करे इस पर विद्यालय प्रबंधन को पूरा ध्यान रहेगा। विद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधि से लेकर अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान साबित किया है।

विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. जीएस पीपरा ने कहा बच्चे शिक्षा अध्ययन कर समाज के एक अच्छे नागरिक बनें। वे देश के विभिन्न जगहों पर जाएं और अपने समाज का नाम रौशन करें। अंतरदेवी बाघमार एवं निलेश एस दोषी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से लेकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर रहा है। यह गौरव की बात है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे