home page

आईएनडीआईए गठबंधन के जिला स्तरीय नेताओं की बैठक,8 मार्च के कार्यक्रम को लेकर बनी रूपरेखा

 | 
आईएनडीआईए गठबंधन के जिला स्तरीय नेताओं की बैठक,8 मार्च के कार्यक्रम को लेकर बनी रूपरेखा


अररिया, 05 अक्टूबर(हि.स.)। अररिया जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में विपक्षी दलों के आईएनडीआईए गठबंधन दलों के जिला स्तरीय नेताओं की बैठक सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा की अध्यक्षता में हुई।बैठक गठबंधन के सहयोगी दलों के जिला स्तरीय नेताओं ने भाग लिया और 08 अक्टूबर को होने वाले वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकतंत्र एवं मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि 08 अक्टूबर को अररिया में वोट बचाओ–देश बचाओ कार्यक्रम आयोजित होगा।लोकतंत्र बचाने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए इंडी गठबंधन एकजुट है और यह प्रदर्शन जिला स्तर पर ऐतिहासिक होगा।

मौके पर सिकटी विधानसभा से वीआईपी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हरे नारायण परमानिक, सीपीआई के वरिष्ठ नेता नौशाद आलम, सीपीआई (एम) के जिला महासचिव राम विनय राय, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता शशि भूषण झा, रणधीर कुमार निषाद, मोहम्मद वडूद, प्रमोद सिंह यादव एवं अहमद रेज़ा समेत दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर