आरपीएफ बैरक भवन एवं थाना का उद्घाटन
भागलपुर, 27 मार्च (हि.स.)। रेल आईजी ए एन सिन्हा ने शुक्रवार को सुलतानगंज रेलवे स्टेशन में आरपीएफ बैरक भवन एवं थाना का उद्घाटन फिता काटकर किया। इस मौके पर रेल आईजी बताया कि आरपीएफ बैरक भवन एवं थाना खुलने से जवानों को सारी सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे और अपराधियों की तस्वीर सभी आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के मोबाइल पर दिया जाएगा। जिससे अपराधी को अपराध करने से पूर्व पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर नकल कसने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शराब माफियाओं और अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है।
मौके पर आरपीएफ क्राईम इंस्पेक्टर सुधांश कुमार सुधा, आरपीएफ मनोहर कुमार, ए के सिंह, राकेश कुमार वर्मा, सहित दर्जनों आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवान सहित सुल्तानगंज पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

