home page

नालंदा में राजगीर जू सफारी भ्रमण के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रारंभ

 | 
नालंदा में राजगीर जू सफारी भ्रमण के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रारंभ


नालंदा, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले के पयर्टक स्थल राजगीर जू सफारी अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। बिहार के इस प्रमुख पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों के लिए रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। अब पर्यटक उसी दिन टिकट बुक कर सीधे सफारी का आनंद ले सकेंगे।

लाइन में लगने की झंझट खत्म।अब तक नियम था कि जू सफारी घूमने के लिए कम से कम एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराना जरूरी था। उसी दिन घूमने का प्लान बनाने वाले पर्यटकों को पार्किंग संख्या-05 पर बने काउंटर पर लंबी लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ता था।नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह बाध्यता खत्म हो गई है। नए सिस्टम में पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की रियल-टाइम जानकारी देख सकेंगे।

अगर संबंधित स्लॉट में सीट खाली है तो उसी समय टिकट बुक कर सफारी घूमने जा सकेंगे। इससे पर्यटकों को सुविधा, समय की बचत और सहज यात्रा का अनुभव मिलेगा।राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम ने बताया कि यह प्रणाली पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। टिकटों की उपलब्धता की सटीक जानकारी तुरंत मिलेगी। लंबी प्रतीक्षा और अनिश्चितता खत्म होगी।

अब पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे क्या बदला है:पहले: एक दिन पहले बुकिंग जरूरी, उसी दिन वालों के लिए काउंटर की लाइनअब: उसी दिन रियल-टाइम बुकिंग, सीट की लाइव जानकारी, सीधे एंट्रीजू सफारी प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को यादगार बनाएं। ये व्यवस्था सप्ताहांत, छुट्टियों और त्योहारों पर आने वाले पर्यटकों के लिए खास राहत देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे