home page

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

 | 
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम


नवादा, 29 जून (हि.स.)। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के बिझो गांव निवासी सुनील महतो के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार ट्रक चालक था। सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव उनके पैतृक गांव बिझो पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचने लगे और शोक-संवेदना व्यक्त की।

राहुल कुमार की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन