home page

विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान,जांच में जुटी पुलिस

 | 
विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान,जांच में जुटी पुलिस


नवादा, 06 जुलाई (हि.स.)।नवादा शहर के न्यू एरिया स्थित काली मंदिर के समीप सोमवार को मनोज सिंह के मकान में किराए के मकान में 22 वर्षीय विवाहिता का पंखे से लटका शव मिला। जिससे इलाके में हड़कम्म्प मचा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका क रोह थाना क्षेत्र के चहल गांव की निवासी कैलू सिंह की पत्नी काजल कुमारी बताई जाती है।जिसकी मायका नरहट थाना क्षेत्र के राजा बिगहा बतायी रही है।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पुलिस पहुंची ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला जीवन लीला समाप्त करने की प्रतीत हो रही है, हालांकि इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर की जांच कर रही है।

मृतक का ससुर पारस सिंह का कहना है कि उनकी पुत्रवधू अकेले कमरा लेकर रहती थी ।जबकि उनके पुत्र केल्लू सिंह दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी चलाते हैं ।घटना किस कारण हुई ,जिसकी खुलासा जांच से ही संभव है पुलिस ने महिला का मोबाइल ही जप्त कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन