home page

बंशी छपरा के समीप सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल

 | 
बंशी छपरा के समीप सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल


बंशी छपरा के समीप सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल


बंशी छपरा के समीप सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल


सारण, 13 मई (हि.स.)। जिले में रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशी छपरा गांव के समीप छपरा-सीवान नेशनल हाईवे पर अहले सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर दाउदपुर थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बंशी छपरा गांव के पास पहुंची अंधेरे में सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया।

घटना में मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना में गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि क्षतिग्रस्त बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है और अज्ञात ट्रक व उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार