home page

25 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कुर्की वारंट पर पुलिस की कार्रवाई

 | 
25 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कुर्की वारंट पर पुलिस की कार्रवाई


सुपौल, 17 जुलाई (हि.स.)। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चोरी के 25 वर्ष पुराने मामले में आरोपित न्यायालय के समक्ष लगातार अनुपस्थित चल रहा था। गुरुवार रात न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा वार्ड संख्या-9 निवासी रामकिशुन राम है। वह थाना कांड संख्या 76/2001 में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

राघोपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से वर्षों से लंबित मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र