home page

राष्ट्रीय काजू दिवस पर स्कूली बच्चों के बीच काजू का वितरण

 | 
राष्ट्रीय काजू दिवस पर स्कूली बच्चों के बीच काजू का वितरण


अररिया 23 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में चेतना सत्र में सोमवार को राष्ट्रीय काजू दिवस को लेकर बच्चों को जानकारी दी गई,जिसके बाद बच्चों के बीच काजू का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व स्कूल प्रधान राजीव रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय काजू दिवस हर वर्ष 23 नवम्बर को मनाया जाता है, जो काजू के स्वाद पोषण और वैश्विक कृषि महत्व को समर्पित है। काजू पूर्वोत्तर ब्राजील के जंगलों में मुख्य रूप से पाया जाता था और 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों के माध्यम से गोवा और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पहुंचा था।

काजू में प्रोटीन स्वस्थ फाइबर मैग्नीशिया,कॉपर, जिंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसे भूनकर या कच्चे स्नैक्स के रूप में खाने के साथ-साथ मिठाईयां,ग्रेवी करी,काजू दूध और बटर बनाने में उपयोग किया जाता है। हम लोग काजू का प्रयोग ड्राई फ्रूट के अलावे मिठाई पुलाव,कढ़ी पनीर,सब्जी आदि में भी करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर