विश्व बाल दिवस पर आयुक्त के सचिव के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
| Jun 12, 2026, 17:31 IST
सहरसा, 12 जून (हि.स.)। बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल शोषण मुक्त समाज निर्माण हेतु अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का आयोजन किया गया। साथ सही बच्चों में फैलती सुखा नशा एवं हिंसक प्रवृत्ति पर विशेष रूप सें जन जागरूकता चलाया जा रहा है।
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर परअमित कुमार, आरडीडीई, कोशी प्रमंडल सहरसा,सह आयुक्त के सचिव के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करने व बढ़ावा नहीं देने के संबंध में शपथ ली गई। शपथ ग्रहण के दौरान उप निदेशक जन संपर्क सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

