home page

भागलपुर पुलिस केंद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह, एसएसपी ने दिलाई शपथ

 | 
भागलपुर पुलिस केंद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह, एसएसपी ने दिलाई शपथ


भागलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)।

राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस केंद्र, भागलपुर में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने की। इस विशेष अवसर पर जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), विभिन्न अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीगण (एसडीपीओ) और पुलिस उपाधीक्षकगण (डीएसपी) सहित जिला पुलिस के कई अन्य वरीय अधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

सभी ने बिना किसी भेदभाव के पूरी निष्ठा से देश की सेवा करने और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। मुख्य समारोह के अलावा, भागलपुर जिला अंतर्गत आने वाले सभी थाना परिसरों और पुलिस के विभिन्न कार्यालयों में भी संबंधित थाना व कार्यालय प्रभारियों की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहां कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर