home page

डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को तंबाकू सेवन न करने की दिलाई शपथ

 | 
डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को तंबाकू सेवन न करने की दिलाई शपथ


डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को तंबाकू सेवन न करने की दिलाई शपथ


अररिया 30 मई(हि.स.)।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को डीएम विनोद दूहन ने अधिकारियों और कर्मियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं करने तथा किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा की।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता और व्यक्तिगत संकल्प दोनों आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए।

इस अवसर पर तंबाकू छोड़ने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू का सेवन छोड़ने से हृदय की धड़कन और रक्तचाप सामान्य होने लगते हैं तथा रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है। इसके अलावा रक्त संचार एवं फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है तथा खांसी, थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं कम होने लगती हैं।

कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कर्मचारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर