home page

पोषण पखवाड़ा 2026 शुरू, जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करने पर जोर

 | 
पोषण पखवाड़ा 2026 शुरू, जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करने पर जोर


कटिहार, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिला आईसीडीएस कार्यालय द्वारा पोषण पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य जिले में मातृ एवं शिशु पोषण स्तर को सुदृढ़ करना और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

इस पखवाड़े की थीम जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है, जो प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और पोषण की महत्ता पर केंद्रित है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बच्चे के जीवन के पहले 6 वर्ष उसके मस्तिष्क विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

इस पखवाड़े के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर, पोषण पंचायतें, मातृ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास हेतु, प्रारंभिक प्रोत्साहन, खेल आधारित शिक्षा,स्क्रीन टाइम पर परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली अभियान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने आम जनता एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे 9 से 23 अप्रैल के बीच अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से भाग लेकर अपने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की नींव रखने में सहयोग प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह