home page

प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अररिया 22 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज प्रखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में पोषण पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।थीम सही पोषण-देश रोशन को केंद्र में रखते हुए बच्चों एवं शिक्षकों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मातृत्व एवं शिशु पोषण पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही एनीमिया से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे हरी सब्जियाँ, दाल एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन के महत्व को सरल भाषा में समझाया।

विद्यालय में स्वच्छता, सुरक्षित खान-पान तथा दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करने और खेल-कूद एवं शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षा सेवक बचनदेव ऋषिदेव ने बताया कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं रसोइया सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और बच्चों को व्यवहारिक रूप से पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की।

यह आयोजन न केवल बच्चों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी साबित हुआ। विद्यालय में एक पोषण कॉर्नर का भी निर्माण का निर्णय लिया गया जहां पौष्टिक आहार से संबंधित चर्चा प्रदर्शित रहेगा। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं रसोइया उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर