home page

मारवाड़ी महाविद्यालय में एनएसएस इकाई-2 का विस्तार, गठित की गईं 5 नई बटालियन

 | 
मारवाड़ी महाविद्यालय में एनएसएस इकाई-2 का विस्तार, गठित की गईं 5 नई बटालियन


भागलपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में इस इकाई का विस्तार करते हुए 5 नई बटालियन का गठन किया गया है। सभी बटालियनों के नाम देश के महान महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं, जिनके लीडरों की घोषणा भी आज कर दी गई। इसके तहत भगत सिंह बटालियन की कमान ज्योतिष कुमार को सौंपी गई है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर बटालियन का लीडर नीतीश कुमार को बनाया गया है। जबकि सुभाष चंद्र बोस बटालियन का नेतृत्व मनीष कुमार करेंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल बटालियन की जिम्मेदारी अमन कुमार को दी गई है।

स्वामी विवेकानंद बटालियन के लीडर अनुज कुमार बने हैं। इसके साथ ही, पूरे ग्रुप के सुचारू संचालन के लिए सत्यम कुमार को ग्रुप लीडर मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने सभी नवनियुक्त बटालियन लीडर्स और ग्रुप लीडर को रैंक (बैज) लगाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें कॉलेज की एनएसएस विंग को अधिक जीवंत (वाइब्रेट) और सक्रिय बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश नंदन एवं भौतिकी विभाग के डॉ. अनादि प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी छात्रों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर