home page

उर्वरक प्रतिष्ठानों कि औचक निरीक्षण में 17 उर्वरक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

 | 
उर्वरक प्रतिष्ठानों कि औचक निरीक्षण में 17 उर्वरक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी


नालंदा, 06 मई (हि.स.)।

जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बुधवार को किया गया।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई। यह अभियान जिला में किसानों को उचित दर पर उर्वरक आपूर्ति कराने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व निरीक्षण के क्रम में 2 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता पाये जाने पर उन्हें निलंबित करते हुए कारण पृच्छा की गई थी। वहीं आज बुधवार को गहन समीक्षा एवं जांच करने के उपरांत एक ही किसान को निर्धारित सीमा से अधिक उर्वरक बिक्री करने के मामले में 16 उर्वरक प्रतिष्ठानों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही 4 अन्य प्रतिष्ठानों से भी कारण पृच्छा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे