home page

केमिस्टस एसोसिएशन के चुनाव में दाखिल सभी नामांकन पत्र वैध

 | 
केमिस्टस एसोसिएशन के चुनाव में दाखिल सभी नामांकन पत्र वैध


अररिया 18 मार्च(हि।स.)। फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए 5 अप्रैल को होने वाले चुनाव के तहत नामांकन पत्रों की जांच एवं संविक्षा करने के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।

6 पदों के लिए होने वाले इस संगठनात्मक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार साह एवं मो. इम्तियाज, सचिव पद के लिए शंकर प्रसाद साह, कुंदन कुमार एवं मनोज कुमार भारती, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील गुप्ता एवं सुधीर कुमार जायसवाल, संगठन सचिव के लिए मुकेश जायसवाल एवं मणिशंकर कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल कृष्ण सोनु एवं मनोज मेहता जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए गणेश यादव प्रत्याशी हैं।

सचिव पद के लिए त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा। वहीं अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष संगठन सचिव, उपाध्यक्ष के बीच सीधी टक्कर होगी।जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण गणेश यादव निर्विरोध चुने जाएंगे।

आशय की जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबरीवाला,मार्गदर्शक विनोद सरावगी एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार झा एवं मो. जासीम द्वारा दी गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सिद्धसागर भवन में 5 अप्रैल को चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर