पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई
| Aug 15, 2026, 10:38 IST
पटना, 15 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

