नीतीश शासनकाल बिहार की महिलाओं का स्वर्णकाल : शिवरानी
नवादा, 10 सितंबर (हि.स.)। नवादा के महावीर मार्केट स्थित जिला जदयू कार्यालय में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासनकाल बिहार की महिलाओं के लिए 'स्वर्णकाल' रहा है।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक फैसलों को रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी, पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, तथा मैट्रिक, इंटर व स्नातक उत्तीर्ण होने पर छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन छात्रवृत्ति ने महिलाओं के जीवन को बदला है।
उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएससी पीटी पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सरकार ने उनकी उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। श्रीमती प्रजापति ने आह्वान किया कि अब 'निशांत युग' की शुरुआत हो चुकी है और हम सभी महिलाओं को उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना है। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

